पानीपत लघु सचिवालय पर कांग्रेस का जिला स्तरीय धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पानीपत लघु सचिवालय पर कांग्रेस का जिला स्तरीय धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला क्राइम रिपोर्टर: सागर गोयल, पानीपत (हरियाणा)

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज पानीपत के लघु सचिवालय पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी और ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई।
धरना-प्रदर्शन में किसानों के हितों से जुड़े विदेश व्यापार समझौतों (ट्रेड डील), बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन में कटौती, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के राशन कार्ड रद्द किए जाने तथा हरियाणा लोकसेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में युवाओं के अधिकारों की अनदेखी जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने इन सभी मुद्दों पर रोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा और न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी डॉ. ओमवीर सिंह पवार ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
जय कांग्रेस | जय भारत | जय संविधान

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है