महाशिवरात्रि पर दिलदारनगर में भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा

महाशिवरात्रि पर दिलदारनगर में भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा

संवाददाता: महेशानंद श्रीवास्तव: दिलदारनगर टाउन एरिया में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। रेलवे क्रॉसिंग स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर जुलूस बाजार होते हुए हुसैनाबाद, सरल चट्टी और निरहू के चारों तरफ भ्रमण करते हुए पुनः शिव मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर समाप्त हुआ।

इस दौरान नव युवक दल के युवा झूम-झूम कर डांस करते दिखे और एक-दूसरे पर अबीर और गुलाल डालकर पर्व का आनंद लिया।

पुलिस प्रशासन एवं राजस्व निरीक्षक राकेश राय भी पूरे कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करते रहे।

जुलूस समाप्त होने के बाद शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति तथा उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें महाशिवरात्रि के महापर्व पर नशा मुक्ति जन जागरण यात्रा निकाली गई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें