पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) महोदय (अतुल शर्मा।।)आगरा के निर्देशन में थाना एत्मादपुर आगामी त्योहारों को लेकर एत्मादपुर को पुलिस मुस्तैद: सुरक्षा और आपसी सौहार्द का दिया संदेश!

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) महोदय (अतुल शर्मा।।)आगरा के निर्देशन में थाना एत्मादपुर आगामी त्योहारों को लेकर एत्मादपुर को पुलिस मुस्तैद: सुरक्षा और आपसी सौहार्द का दिया संदेश!

संवाददाता पवन सूर्यवंशी आगरा

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी त्योहारों को हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) महोदय (अतुल शर्मा।।) के निर्देशन द्वारा थाना एत्मादपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को परखा, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर आपसी भाईचारे का भरोसा भी जगाया।

व्यवस्थाओं का जायजा लिया

सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमान देवेश कुमार की मौजूदगी में हुए इस निरीक्षण में थाना परिसर की स्वच्छता और कार्यप्रणाली की सराहना की गई। पुलिस उपायुक्त ने महिला हेल्पडेस्क और साइबर डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया पुलिस उपायुक्त ने महिला हेल्पडेस्क और साइबर डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर पीड़ित को त्वरित और प्रभावी न्याय मिले। अभिलेखों के बेहतर रखरखाव और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिशा निर्देश दिए इस संबंध में पुलिसिंग को और अधिक ‘पब्लिक फ्रेंडली’ बनाने पर जोर दिया गया निरीक्षण के बाद एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। आगामी रमजान और होली के पावन पर्वों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने और आपस में जुलकर रहना का आह्वान किया गया। जनसुनवाई को और अधिक पारदर्शी बनाया गया है ताकि नागरिक बेझिझक अपनी बात कह सकें। एत्मादपुर पुलिस की यह पहल दर्शाती है कि शासन और प्रशासन जनता की सुरक्षा और खुशहाली के लिए पूरी तरह समर्पित है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें