जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षताकलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न।

जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षताकलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

संबंधित अधिकारियों को दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश,फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, सभी पात्र कृषक शीघ्र कराये पंजीकरण

गौतमबुद्धनगर 17 फरवरी, 2026 जिलाधिकारी मेधा रूपम गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा वर्तमान प्रगति से अवगत कराते हुए बताया गया कि जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य निरंतर संचालित है एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा समन्वयक प्रयास किया जा रहे हैं।जिलाधिकारी मेधा रूपम ने समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है, अतः इसे विशेष अभियान के रूप में संचालित करते हुए समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।  जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी भूमिधर कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके लिए तहसील एवं ग्राम स्तर पर विशेष कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है, जहां राजस्व विभाग के लेखपाल, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, विकास विभाग के पंचायत सचिव तथा पूर्ति विभाग के संबंधित ग्राम के कोटेदार उपस्थित रहकर मौके पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण करा रहे हैं। जिलाधिकारी कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही कृषकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराया जा सकेगा। अतः सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र कृषक तक पहुंच बनाएं और रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी ने जनपद के कृषकों को बताया कि जिन कृषकों द्वारा अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, उनकी सुविधा हेतु 18 फरवरी 2026 को तहसील दादरी के ग्राम धूममानिकपुर, छायसा एवं महाबड़, तहसील सदर के ग्राम मंडपा, आच्छेपुर एवं लडपुरा तथा तहसील जेवर के ग्राम फलैदा बांगर, रबुपुरा एवं जहांगीरपुर में विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 19 से 21 फरवरी 2026 के मध्य तहसील दादरी के ग्राम कलौंदा, जारचा एवं लुहारली, तहसील सदर के ग्राम कनारसी, चीती एवं असतौली तथा तहसील जेवर के ग्राम नीमका शाहजहांपुर, थोरा एवं भाईपुर ब्रह्मनानपुर में भी कैम्प लगाए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी भूमिधर कृषकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम कैम्प में उपस्थित होकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त होता रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, उप निदेशक कृषि राजीव कुमार, एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें