हिन्दू सम्मेलन में सामाजिक एकता और सनातन चेतना का हुआ विराट संगम

हिन्दू सम्मेलन में सामाजिक एकता और सनातन चेतना का हुआ विराट संगम

समवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

शहीद प्यारे लाल शर्मा पार्क, मालीवाड़ा में सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों लोग

गाजियाबाद। मालीवाड़ा स्थित शहीद प्यारे लाल शर्मा पार्क में सर्व हिन्दू समाज द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक समाज के अनेक सम्मानित महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रही। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज में जागरण, एकता एवं सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ कथा वाचन एवं भजन गायक संजय रैना के मधुर भजनों से हुआ, जिसने वातावरण को भक्तिमय और प्रेरणादायी बना दिया। इसके उपरांत राष्ट्र चेतना एवं भारतीय संस्कृति के प्रखर वक्ता सुनील कौशल ने आशीर्वचन प्रदान किए। उन्होंने अखंड भारत विषय पर अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्र निर्माण में हिन्दू समाज की भूमिका को रेखांकित किया प्रेरक उद्बोधन में विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड क्षेत्र के संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने संघ के सौ वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए हिन्दुत्व और भारतीय एकता की महत्ता को विस्तार से समझाया। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सभी जाति-पाति से ऊपर उठकर एकजुट हों और सनातन मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र को सशक्त बनाएं। उनका कहना था कि हिन्दू समाज की एकता ही देश की मजबूती का आधार है। इसके पश्चात संघ के गाजियाबाद विभाग प्रचारक अतुल ने संघ की कार्यशैली के अनुरूप पंच परिवर्तन विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने परंपरा, संस्कृति और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता और एकता को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इससे पूर्व बालक सक्षम चौहान ने प्रभावशाली कविता पाठ प्रस्तुत किया, जिसमें शिवाजी और पायलट अभिनंदन को समर्पित पंक्तियां शामिल रहीं।मालीवाड़ा स्थित शहीद प्यारे लाल शर्मा पार्क में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष गोपीचन्द, संरक्षक शेर सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया। आयोजन समिति में सचिव सूरज सैनी और बी डी आर्या ने कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाई। उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने समन्वय और संपर्क का कार्य संभाला। समिति में विकम सैनी, जतन कौर, अमित तितौरिया, मुकेश सैनी, विकास कुमार गौतम, रामवती, दिलीप सैनी, अमित गौतम और सिद्धार्थ गौतम ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। सहसचिव रविन्द्र शर्मा ने व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए आयोजन को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया। कोषाध्यक्ष प्रशाक गुप्ता ने आर्थिक प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाई। समिति के सदस्यों में ला. महेन्द्र, जगदीश, महेन्दु, दिनेश मुनीम, मंगू, सतेन्द्र, अशोक, पप्पू, पूजा अग्रवाल, मनोज जिन्दल, अनिल, हरिओम वर्मा, सरला, देवेन्द्री, द्रोपदी, पुष्पा, बाला और सरस्वती ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया