महाशिवरात्रि के उपरांत श्री ओंकारेश्वरम् मंदिर में भंडारे का आयोजन

महाशिवरात्रि के उपरांत श्री ओंकारेश्वरम् मंदिर में भंडारे का आयोजन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

चिलबिला स्थानीय बाजार के उत्तरी छोर पर स्थित भगवान शिव के प्रसिद्ध श्री ओंकारेश्वरम् मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धा व भक्ति के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पर्व के दौरान जलाभिषेक के पश्चात रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। यह भंडारा रविवार को विधिवत रूप से सकुशल संपन्न हो गया।
समापन अवसर पर आयोजित महाप्रसाद में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्तिभाव और सेवा का वातावरण बना रहा। मंदिर के व्यवस्थापक रवींद्र कुमार जायसवाल ने भंडारे की व्यवस्थाओं का संचालन किया। उन्होंने बताया कि महाप्रसाद के वितरण के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी व्यवस्थाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।
भंडारे के सफल आयोजन में संतलाल, अनुराग, पिंटू, कुंदन, शिवकुमार, अरविंद कुमार, राजकुमार, सुरेश केडिया, श्यामजी जायसवाल सहित अन्य श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें