ड्रोन द्वारा उर्वरक एवं कीटनाशक छिडक़ाव हेतु नमो ड्रोन दीदी योजना का लाभ उठाएं किसान।

ड्रोन द्वारा उर्वरक एवं कीटनाशक छिडक़ाव हेतु नमो ड्रोन दीदी योजना का लाभ उठाएं किसान।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा

पानीपत, 18 फरवरी। सहायक कृषि अभियंता सुधीर ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके माध्यम से किसानों के खेतों में उर्वरक एवं कीटनाशकों का आधुनिक तकनीक से छिडक़ाव किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को सस्ती, तेज और प्रभावी सेवा उपलब्ध कराना तथा फसल उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि जिले के किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए एग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर 1 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। किसान पंजीकरण करवाकर अपने खेतों में ड्रोन के माध्यम से उर्वरक एवं कीटनाशकों का छिडक़ाव करवा सकते हैं, जिससे समय की बचत, श्रम लागत में कमी और दवाओं का समान वितरण सुनिश्चित होगा। उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभउठाएं, जिससे उर्वरकों के उपयोग की दक्षता बढ़े, उत्पादन लागत कम हो और फसल की उत्पादकता में वृद्धि हो। जिले के सभी किसान समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर इस आधुनिक तकनीक का लाभ लें और अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाएं।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही