मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा

 संवाददाता विष्णु दत्त रावत कानपुर:  मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर नगर में आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रूट प्लान, हैलीपैड, जनसभा स्थल तथा पार्किंग क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत CSA विश्वविद्यालय परिसर में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर ADG ज़ोन कानपुर, पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त, IG रेंज, जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और जनसुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं ताकि कार्यक्रम में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो। प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें ईद-उल-अज़हा 7 जून को, शहर में तैयारियां जोरों पर – प्रशासन सतर्क

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें