अतुल श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में ,,डी आर कान्वेंट स्कूल दादरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, 22 फरवरी को नोएडा हाट में मेगा शिविर।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय/नोडल अधिकारी(मेगा साक्षरता शिविर) विरेक अग्रवाल की अध्यक्षता में विगत दिवस डी आर कान्वेंट स्कूल दादरी के प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला कल्याण विभाग की प्रतिनिधि सुनीता द्वारा विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रश्मि त्रिपाठी द्वारा मिशन प्रेरणा, डीबीटी योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, मिड डे मील, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आपरेशन कायाकल्प आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय/नोडल अधिकारी (मेगा साक्षरता शिविर) विरेक अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 22 फरवरी 2026 को प्रात 10:00 बजे से नोएडा हाट, सेक्टर 33ए, नोएडा में मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।मेगा शिविर में विभिन्न विभागों के लगभग 44 स्टाल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर के दौरान विभागों द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर बच्चों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले चार बच्चों का चयन किया गया इन बच्चों को 22 फरवरी 2026 को आयोजित मेगा साक्षरता शिविर में पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि मेगा शिविर अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के लघु साक्षरता शिविर विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों द्वारा अलग अलग स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं एवं नोएडा हाट में 22 फरवरी 2026 को आयोजित मेगा शिविर में अधिक से अधिक जनसामान्य को उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डी आर कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक संजय शर्मा, वरिष्ठ सहायक डीएलएसए राहुल गौतम, पीएलवी बालचंद नागर, रोहताश सिंह, सतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। गौतम बुद्ध नगर।












