मोदीनगर हापुड़ मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग) के चौड़ीकरण शुभारंभ ।अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, श्री अयान जैन खंड विकास अधिकारी भोजपुर, विभाग सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर


जनपद गाजियाबाद के अंतर्गत मोदीनगर हापुड़ मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का शुभारंभ डॉ राजकुमार सागवान माननीय सांसद लोकसभा बागपत एवं डॉ मंजू सिवाज माननीय विधायक विधानसभा क्षेत्र मोदीनगर द्वारा किया गया। इस कार्य में 2755.60 लाख रुपए सिविल कार्य एवं 1106.46 लाख विद्युत कार्य की लागत है, इसकी कुल दूरी 12.375 किलोमीटर है।इस मौके पर प्रशासन की ओर से श्री अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, श्री अयान जैन खंड विकास अधिकारी भोजपुर, इंजी नियर महेश उपाध्याय अधीक्षण अभियंता विद्युत, इंजीनियर रामराजा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे, इसके साथ ही श्री चैन पाल सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा, श्री रामपाल चौधरी जिला अध्यक्ष रालोद, श्रीमती सुचेता सिंह ब्लाक प्रमुख भोजपुर, श्री विनोद कुमार वैशाली अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मोदीनगर सहित अन्य गण मान्य उपस्थित रहे।












