प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना : निजी भवनों पर सब्सिडी से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर समाज का ऐतिहासिक कदम-बीएसए गाजियाबाद

प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना : निजी भवनों पर सब्सिडी से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर समाज का ऐतिहासिक कदम-बीएसए गाजियाबाद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक: 23 फरवरी 2026 स्थान: गाजियाबादभारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना के अंतर्गत निजी आवासीय भवनों पर सोलर पैनल स्थापना हेतु आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। यह योजना देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने, बढ़ती विद्युत लागत से राहत दिलाने तथा पर्यावरण संरक्षण को सशक्त करने की दिशा में एक दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक पहल है। वर्तमान समय में बढ़ती बिजली खपत, महंगे विद्युत बिल एवं पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए सौर ऊर्जा एक सुरक्षित, स्वच्छ, किफायती एवं दीर्घकालिक समाधान के रूप में उभर रही है। निजी भवनों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर परिवार न केवल अपने मासिक बिजली व्यय में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त उत्पादित ऊर्जा को विद्युत ग्रिड से जोड़कर दीर्घकालिक आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल “आत्मनिर्भर भारत” एवं “ग्रीन इंडिया” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में जनसहभागिता का सशक्त माध्यम बन रही है।*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद* ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना केवल एक वित्तीय सहायता योजना नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यद्यपि सब्सिडी का प्रावधान निजी भवनों के लिए है, तथापि शिक्षा जगत की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह समाज को इस योजना के प्रति जागरूक करे। यदि विद्यालय जागरूकता के केंद्र बनें, तो ऊर्जा संरक्षण एक व्यापक सामाजिक अभियान का स्वरूप ले सकता है।खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) ने अपने उद्बोधन में कहा कि सौर ऊर्जा अपनाना समय की आवश्यकता है। निजी आवासों पर सोलर पैनल स्थापना से परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी तथा प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर हम कार्बन उत्सर्जन में कमी ला सकते हैं, पर्यावरण संतुलन को मजबूत कर सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण प्रदान कर सकते हैं।सेल्फ फाइनेंस प्रोग्रेसिव स्कूल प्रबंधक ऐसोसिएशन, गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बिल्लू ने अपने ओजस्वी एवं मार्गदर्शक संबोधन में कहा कि शिक्षा संस्थान केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के समग्र विकास के प्रेरक केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना प्रत्येक परिवार के लिए सुनहरा अवसर है, जिसके माध्यम से वे अपने घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष योग दान दे सकते हैं।उन्होंने समस्त विद्यालय संचालकों की ओर से आश्वासन दिया कि सभी विद्यालय अपने-अपने स्तर पर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को इस योजना की विस्तृत जानकारी देंगे, उन्हें आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी लाभ एवं दीर्घकालिक आर्थिक एवं पर्यावरणीय फायदों से अवगत कराएंगे तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। उनका लक्ष्य है कि गाजियाबाद जनपद सौर ऊर्जा अपनाने में अग्रणी भूमिका निभाए और ऊर्जा संरक्षण को सामाजिक दायित्व के रूप में स्थापित करे।प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना के माध्यम से निजी भवनों पर सोलर पैनल स्थापना को प्रोत्साहन देकर सरकार ने आमजन को आर्थिक बचत, पर्यावरणीय सुरक्षा एवं राष्ट्रीय प्रगति से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम प्रदान किया है। गाजियाबाद का शिक्षा परिवार। इस राष्ट्रीय अभियान के समर्थन एवं प्रचार-प्रसार के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और समाज को हरित, स्वच्छ एवं ऊर्जा-सक्षम भविष्य की ओर अग्रसर करने के लिए संकल्पित है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया