चेकिंग अभियान: ब्लैक फिल्म और संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर

वजीरगंज में सघन चेकिंग अभियान: ब्लैक फिल्म और संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत. लखनऊ। राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान विशेष रूप से ई-रिक्शा के कागजात, बारकोड सत्यापन, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों तथा हैवी वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने सड़क पर रुकवाकर एक-एक वाहन की विधिवत पड़ताल की, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल नहीं बल्कि सतर्कता का संदेश देखने को मिला।

अभियान में डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह कुशवाहा, एसीपी चौक राजकुमार तथा थाना प्रभारी वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं सड़क पर उतरकर चेकिंग व्यवस्था की निगरानी की और टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कई वाहनों का चालान किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी। वहीं ई-रिक्शा चालकों के दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती दिखाई दे रही है और आमजन में भरोसा बढ़ा है।

ये भी पढ़ें बनकिया मार्ग पर चार्जिंग स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें