भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत मेगा ऋण कैंप आयोजित मुखिया जी के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया,आशुतोष सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद स्वागत।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
गाजियाबाद।दिनांक: 26/02/2026 स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया गाजियाबाद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी भवन लोहिया नगर गाजियाबाद में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत मेगा ऋण कैंप का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र गाजियाबाद, आशुतोष सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, महाप्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, मुख्य महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक श्री देवाशीष मिश्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम में प्रतिभाग़ हेतु उनका स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद श्री अभिनव गोपाल तथा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक श्री देवाशीष मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत 100 युवाओं को ऋण वितरण कराया गया। एसबीआई को आवंटित कुल लक्ष्य 390 के सापेक्ष लगभग 360 आवेदकों को ऋण वितरण किया जा चुका है, उक्त ऋण वितरण कैंप से जनपद की सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत सुधार हुआ है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना के उद्देश्य कि उक्त योजना का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा देकर प्रतिवर्ष लगभग 01 लाख व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया जाना है। उक्त योजना में नए स्टार्टअप, सूक्ष्म उद्यमियों को उद्यम स्थापित करने हेतु 4 वर्ष तक के लिए ब्याजमुक्त ऋण प्रदान कराया जाता है एवं 10%, 12% एवं 15% का अनुदान प्रदान कराया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत जनपद को आवंटित 2000 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक लगभग 75% अर्थात 1500 व्यक्तियों को ऋण वितरण कराया जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ऋण वितरण में की गई त्वरित कार्यवाही एवं अधिक संख्या में लोन वितरण तथा लक्ष्य की लगभग शत प्रतिशत पूर्ति पर क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार भारतीय स्टेट बैंक, महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक एसवीएस नागेंद्र कुमार, जिला समन्वयक भारतीय स्टेट बैंक संजीव कुमार झा, एवं भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधको तथा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की समस्त टीम को बधाई दी गई एवं भविष्य में भी शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को ऋण वितरण कराए जाने की अपेक्षा की गई। उक्त के उपरांत भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना अंतर्गत आवंटित लक्ष्य को माह मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर आगामी योजनाओं में और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु आश्वस्त किया गया।मुख्य महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक श्री देवाशीष मिश्रा द्वारा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में एसबीआई द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम की सराहना की गई तथा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा देश में अधिक से अधिक रोजगार विकसित किए जाने की पहल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए, सरकार की इस पहल में बैंक द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान कराए जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा कहां गया कि भारतीय स्टेट बैंक युवाओं को ऋण प्रदान करने में हमेशा अग्रणी रहेगा।उपायुक्त उद्योग श्री आशुतोष सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में अवगत कराया गया कि पिछले 1 सप्ताह में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा लगभग 120 लाभार्थियों को ऋण वितरण कराया गया है, जिससे जनपद की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। उक्त के अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक देवाशीष मिश्रा द्वारा भारतीय स्टेट बैंक की सीएसआर के अंतर्गत रुपए 27 लाख 21 हजार आठ सौ निन्यानबे का चैक मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद को हस्तगत कराया गया।अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षणदाई योजना के लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग़ किया गया, जिन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी प्रदान कराई गई।उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, गाजियाबाद।












