मोरटा क्षेत्र में विकसित की जा रही लगभग 26000 वर्ग0 मी0 क्षेत्रफल में अवैध कालोनी को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त‘

‘ग्राम-शाहपुर निज मोरटा क्षेत्र में विकसित की जा रही लगभग 26000 वर्ग0 मी0 क्षेत्रफल में अवैध कालोनी को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त‘‘

संवाददाता पवन सूर्यवंशी: दिनांक-27-फरवरी-2026 उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल के निर्देशन में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 27.02.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में श्री शिवांक शर्मा व जितेन्द्र दत्त शर्मा ग्राम-शाहपुर निज मोरटा, गाजियाबाद द्वारा खसरा सं0-629, 630, 631 व 632 पर लगभग 26000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में मिट्टी भराई व ईट चिनाई का कार्य किया जा रहा है। स्थल पर कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।

बताए नाम के अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया।

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी  कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।

ये भी पढ़ें थाना मान्धाता का औचक निरीक्षण एवं सभी स्थितियों का गहनता से किया अवलोकन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया