कन्हैया नगर त्रिलोकपुर राम वनगमन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का राजा भैया ने किया शिलान्यास, बोले – कुंडा और बाबागंज मेरा परिवार हैं
संवाददाता रोहित वर्मा: प्रतापगढ़ जनपद में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने आज कन्हैया नगर, त्रिलोकपुर में एक बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना का शिलान्यास किया। यह सड़क राम वनगमन मार्ग के तहत 11 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबाई में बनकर तैयार होगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारी जनसमूह का हुजूम कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़ा और राजा भैया के स्वागत में जोरदार नारेबाजी भी की गई।
मंच पर प्रमुख जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी:
- MLC अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया
- बाबागंज विधायक विनोद सरोज
- डॉ. एन. ओझा
राजा भैया ने अपने संबोधन में कहा: “कुंडा और बाबागंज सिर्फ विधानसभा नहीं बल्कि मेरा परिवार हैं। यहां के लोगों के लिए मैं हर संभव विकास कार्य करता रहूंगा। हमने इन क्षेत्रों में सड़कों का बेहतरीन जाल बिछाया है और आगे भी ऐसी ही परियोजनाएं लगातार चलती रहेंगी।”
पाकिस्तान पर गरजे राजा भैया: कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया।
राजा भैया ने कहा:
“पाकिस्तान जिस दिन से पैदा हुआ है, उसका दिल न तो साफ रहा है, न नेक। वह लगातार भारत में आतंकवाद फैलाने का षड्यंत्र रचता रहा है। भारत और भारतवासियों के हित में यही होगा कि पाकिस्तान का जल्द से जल्द विभाजन हो और वह खण्ड-खण्ड में टूट जाए।”
मुख्य बिंदु:
- 11.70 करोड़ की लागत से 11 किलोमीटर सड़क बनेगी
- राम वनगमन मार्ग के अंतर्गत होगा निर्माण
- जनसैलाब उमड़ा, हजारों की संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
- कुंडा-बाबागंज को कहा “मेरा परिवार”
- पाकिस्तान पर बोले – “उसका दिल कभी नेक नहीं था, जल्द हो खंडित”
ये भी पढ़ें दुखद समाचार: ‘मुरली वाले हौसला’ की हालत गंभीर, किंग कोबरा रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा












