खुल्लम खुल्ला नगर पंचायत पट्टी मे सांड लगा रहे दौड़ नगर अध्यक्ष अपने कार्यालय में मस्त

खुल्लम खुल्ला नगर पंचायत पट्टी मे सांड लगा रहे दौड़ नगर अध्यक्ष अपने कार्यालय में मस्त

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । दावा किया जा रहा है कि आवारा पशुओं को भेज दिया गया है, गौशाला राहगीर, छात्र व्यापारी इस दौड़ से सहमें 

पट्टी/प्रतापगढ़ । सरकार लाखों रुपए खर्च कर गौशाला का निर्माण कराकर गौवंश को गौशाला में रखने की व्यवस्था कर दी है लेकिन हालात आज वही है जो आज से कुछ साल पहले था। नगर पंचायत पट्टी कस्बे में प्रतिदिन सड़क पर छुट्टा सांडो का हूजूम निकलता है। इससे कस्बे के व्यापारी सड़क पर चलने वाले राहगीर, इंटर कालेज डिग्री कालेज पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की जान सांसत में रहती हैं। शुक्रवार की दोपहर ढखवा मोड़ से तहसील के सामने एक दर्जन से अधिक छुट्टा सांडो का हूजूम सड़कों पर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। जहां सड़कों पर साइकिल सवार बाइक सवार व्यापारी जान बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो गए हैं। गौशाला में छुट्टा सांडो व आवारा पशुओं को की देखभाल क्यों नहीं हो पा रही हैं। इन पशुओं की वजह से प्रतिदिन सफर करने वाले लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा थाना कोतवाली नगर समाधान दिवस मे आमजन की शिकायतो प्रार्थना पत्रों एंव गंभीरता निस्तारण हेतु संबंधित राजस्व एंव पुलिस अधिकारियों दिशा-निर्देश दिए 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें