खराब सड़क से वार्डवासी परेशान नहीं हो रहा परेशानी का समाधान

खराब सड़क से वार्डवासी परेशान नहीं हो रहा परेशानी का समाधान

CG बेमेतरा :- वार्ड क्रमांक 15 नयापारा आंगनबाड़ी के पास कई सालों से सड़क खराब है अभी तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं खराब सड़क के कारण लोगों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने बताया कि यह सड़क 10 सालों से नहीं बनी है उक्त सड़क पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। आंगनबाड़ी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वार्ड वासियों का कहना है पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद एवं नगर पालिका सीएमओ एवं नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया है लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पाया खराब सड़क पर चलते कई बार लोग गुजरते हुए गिर कर चोटिल भी हो जाते हैं। प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी इस सड़क से होकर कई बार गुजरे हैं लेकिन किसी के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

वार्ड वासियों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि घूम कर जाना पड़ता है। वार्ड वासियों का कहना है कि पार्षद के माध्यम से इस सड़क की हालत के बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें RCB ने खत्म किया 18 साल का इंतजार, पंजाब को 6 रन से हराकर पहली बार जीती IPL ट्रॉफी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें