जनपद में प्रशासन द्वारा “हत्या” के अभियोग से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त हुए गिरफ्तार।

जनपद में प्रशासन द्वारा “हत्या” के अभियोग से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त हुए गिरफ्तार।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना मान्धाता पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से संंबंधित 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा-कारतूस व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अभियुक्तों को थाना मान्धाता पुलिस द्वारा थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत गाजीपुर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि अभियुक्त मो0 खलील पर थाना मान्धाता पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, आर्म्स एक्ट जैसे कुल 07 अभियोग दर्ज है। इसके अलावा आपको बता दें कि दिनांक 02.03.2026 को वादी निवासी ग्राम रामनगर (हलईया का बाग), थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ के अनुसार उसका भाई मो० सलीम अपनी मोटरसाइकिल से बासु राजा पुल से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान गांव की ओर जाने वाले खड़ंजा मार्ग के तिराहे पर पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी मो० खलील पुत्र स्व० इब्राहिम, अकबर पुत्र स्व० जलील निवासीगण रामनगर (हलईया का बाग) थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ तथा मोहम्मद अयान पुत्र मो० महमूद निवासी सड़क बाजार सिटी प्रतापगढ़ ने पुरानी हत्या की रंजिश को लेकर एक राय होकर मो० सलीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार हेतु ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया एवं उक्त अभियुक्तगण घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना मान्धाता में मु0अ0स0 23/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस बनाम 03 नामजद व्यक्तियों का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 प्रभात वर्मा, उ0नि0 अनूप यादव, हे0का0 विसर्जन राम, का0 हरिपाल, का0 अंकित कुमार, का0 आनन्द यादव, मय चालक हे0का0 रतन लाल त्रिपाठी द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 23/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 02 अभियुक्तों, 01. मो0 अयान पुत्र मो0 महमूद निवासी ग्राम नई बस्ती पुरेवैष्णव कटरा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष, 02. मो0 खलील पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम रामनगर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 55 वर्ष को थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत गाजीपुर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल पल्सर को बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के संबंध में उक्त अभियोग में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट एवमं 61(2)ए बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई ।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त मो खलील ने बताया कि मृतक व उनके भाईयो ने मेरे पिता व भाई की हत्या करीब 25 वर्ष पहले किया था, जिसको लेकर हम लोगो मे रंजीश थी लेकिन गाँव वालो की मध्यस्थता से मुकदमे मे सुलह समझौता हो गया था और बोल चाल शुरू हो गयी थी। मेरे भाई व पिता हत्या का जूनून मेरे दिमाग में हमेशा रहता था। कुछ दिन पहले मो0 सलीम ने मुझसे बुलाकर पुछा कि क्या तुम मुझे मारने की सोच रहे हो जिस पर मैने मना कर दिया था लेकिन पुरानी बाते मुझे अभी भी बुरी लगती थी । जिसके बाद मैने अपने भतीजो अफसर और अकबर के साथ हत्या की योजना बनायी । दिनांक 02.03.2026 को मै घर पर था, मैने देखा कि मृतक घर से निकल रहा है मुझे जानकारी थी कि रमजान का महीना है बहुत देर तक बाहर नही रहेगा। अयान मेरे साथ मेरे घर पर मौजूद था मै अपने पास पडा तमंचा व कारतूस लेकर अयान को साथ लेकर पल्सर गाडी से घर से बाहर जाकर रास्ते मे मो0 सलीम का इंतजार करने लगा। मो0 अयान को बाईक देकर मैने कुछ दुर खडा किया था। मो0 सलीम को घर की तरफ आता देख मैने अपना तमंचा निकालकर मो0 सलीम पर फायर कर दिया था । पुनः गोली चलाने के लिए लोड कर रहा था कि मृतक को एक गोली लगने के बाद भी नही गिरा और मुझसे भिडकर मुझे गिरा दिया मौका पाकर मैने दुसरी गोली चला दिया उसके बाद मृतक ने मुझे छोड़ दिया मै उठकर मो0 अयान के साथ मोटरसाईकिल पल्सर से भाग गया था। रास्ते मे खून लगा जींस का पैंट व गमछा तथा पैंट मे पडे दो खोखा कारतूस भयहरण नाथ मन्दिर के पास सूखी नदी के किनारे झाडियो मे फेक दिया था। बरामद तमंचे के बारे मे अभियुक्त मो0 खलील उपरोक्त से पूछा गया तो बताया कि ये वही तमंचा है जिससे मैने दिनांक 02.03.2026 को वादी के भाई की हत्या की थी। और आज भी अपने जान को खतरा देख कर मै यह तमंचा और कारतूस लिया था। और जो आपने मोटरसाकिल पकडा है यह वही पल्सर मोटरसाईकिल है जिससे घटना कारित करने के बाद हम लोग भागे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01. मो0 अयान पुत्र मो0 महमूद निवासी ग्राम नई बस्ती पुरेवैष्णव कटरा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष ।

02 मो0 खलील पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम रामनगर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 55 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त खलील पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम रामनगर थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ का आपराधिक इतिहास-

01.मु0अ0स0 -239/1994 धारा-363/366 भादवि थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ।

02. मु0अ0स0-131/2004 धारा-302/34/506 भादवि थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ।

03. मु0अ0स0-165/2013 धारा-307/323/506/286 भादवि थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ।

04. मु0अ0स0-114/2019 धारा-286/323/427/504/506 भादवि थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ।

05.मु0अ0स0 122/2019 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ।

06. मु0अ0स0-245/2023 धारा-323/325/341/504/506 भादवि थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ । 07. मु0अ0स0 23/26 धारा 103(1), 61(2)ए, 13(5) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़

बरामदगी-

घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल पल्स, उनकी निशानदेही पर रक्त रंजित कपडे बरामद ।

पुलिस टीम का विवरण-

थानाध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 प्रभात वर्मा, उ0नि0 अनूप यादव, हे0का0 विसर्जन राम, का0 हरिपाल, का0 अंकित कुमार, का0 आनन्द यादव, मय चालक हे0का0 रतन लाल त्रिपाठी थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें बेरोजगार युवाओं के लिए जनपद में, रोजगार का सुनहरा अवसर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया