निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

संवाददाता अमित चौहान एटा-दिनांक 06 जून 2025 को कलक्ट्रेट सभागार, एटा में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, सांसद (आगरा) एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (मछली पालन, पशुपालन, डेयरी व पंचायती राज मंत्रालय) द्वारा की गई।

सह-अध्यक्ष माननीय देवेश शाक्य, सांसद (एटा) ने की।

बैठक में जिले के विकास कार्यों, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी, एटा द्वारा बैठक का संचालन किया गया एवं प्रेम रंजन सिंह, जिलाधिकारी, एटा द्वारा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें ईद को लेकर सुरक्षा अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से किया गया सर्वे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें