प्रतापगढ़: डंपर की टक्कर से ट्रक नाले में पलटा, ड्राइवर घायल – ग्राम प्रधान ने पहुंचकर कराया इलाज

डंपर की टक्कर से ट्रक नाले में पलटा, चालक को आई  चोटें – ग्राम प्रधान ने पहुंचकर कराया इलाज

संवाददाता आशीष पांडे प्रतापगढ़। जिले के हाथीगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में ट्रक नाले में पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब हरिद्वार से उड़ीसा जा रहा ट्रक लखनऊ मार्ग पर बछरौली गांव के पास पहुंचा। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने ट्रक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे ट्रक असंतुलित होकर नाले में जा गिरा।

ट्रक चालक की पहचान बच्चन लाल के रूप में हुई है, जिन्हें इस हादसे में हल्की चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही बछरौली के ग्राम प्रधान संजय सिंह मौके पर पहुंचे और घायल चालक को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया।

सुबह करीब 5:00 बजे हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ट्रक को बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है।

गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि ऐसे हादसे रोके जा सकें।

ये भी पढ़ें प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, कुर्सी से बांधकर किया अपमानित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें