हापुड़ में गेस्ट हाउस और ओयो होटलों की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश

हापुड़ में गेस्ट हाउस और ओयो होटलों की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस अधीक्षक का सख्त रुख

स्टेट संवाददाता – विष्णु रावत हापुड़: जिले में गेस्ट हाउस और ओयो होटलों की आड़ में फल-फूल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान जय सिंह ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में जिस्मफरोशी जैसी अवैध गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

गढ़मुक्तेश्वर में सक्रिय देह व्यापार का खुलासा

सूत्रों के मुताबिक गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना रोड पर करीमपुर गांव के पास एक गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। यहां महिलाओं और युवतियों को रखकर ग्राहकों से 1000 से 2000 रुपये वसूले जाते हैं। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा इस संबंध में समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है।

सिंभावली में बेखौफ जारी है वेश्यावृत्ति

सिंभावली क्षेत्र में कई ओयो होटलों में बिना किसी रोक-टोक के वेश्यावृत्ति का धंधा फल-फूल रहा है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यहां अब तक कोई ठोस पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

पत्रकारों को मिल रही धमकियां, स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला

खुलासा करने वाले पत्रकारों को धमकाने, मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इससे न सिर्फ पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आघात पहुंच रहा है।

पुलिस की कार्रवाई और अपील

गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा और थाना प्रभारी नीरज कुमार इस मामले में सक्रियता दिखा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी को ऐसी गतिविधियों की जानकारी है, तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

ये भी पढ़ें मऊगंज में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा: सीईओ राम कुशल मिश्रा पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, जनता न्याय की मांग पर अडिग

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया