उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्रीमती मंजू रानी चौहान का जनपद प्रतापगढ़ आगमन, न्याय भवन/निरीक्षण भवन में किया गया स्वागत
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
आज दिनांक 14.03.2026 को माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्रीमती मंजू रानी चौहान का जनपद प्रतापगढ़ के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान न्याय भवन/निरीक्षण भवन, प्रतापगढ़ में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा माननीय न्यायमूर्ति महोदया का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उन्हें ससम्मान सलामी प्रदान की गई। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान माननीय न्यायमूर्ति महोदया के आगमन को लेकर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।












