श्री जे० रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय द्वारा थाना लोनी को आधुनिक सुविधाओं, हाई-टेक सिस्टम और जन-सुलभ सेवाओं पर विशेष ध्यान देते हुए थाना लोनी के जीर्णोद्धार व नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

श्री जे० रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय द्वारा थाना लोनी को आधुनिक सुविधाओं, हाई-टेक सिस्टम और जन-सुलभ सेवाओं पर विशेष ध्यान देते हुए थाना लोनी के जीर्णोद्धार व नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

श्री जे० रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय के निर्देशन में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना लोनी को आधुनिक सुविधाओं, हाई-टेक सिस्टम और जन-सुलभ सेवाओं पर विशेष ध्यान देते हुए जन सहयोग से पुनर्विकसित किया गया है।

मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं :-

आधुनिक प्रतीक्षालयः- नागरिकों को सम्मानजनक, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करने के लिए नया वेटिंग रूम बनाया गया है।

मिशन शक्ति केंद्रः- महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और सशक्तिकरण हेतु समर्पित कक्ष का नवनिर्माण, जहाँ त्वरित सहयोग और काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध है।

साइबर सेल यूनिटः- साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के प्रभावी और तेज निस्तारण के लिए विशेष कक्ष के नवनिर्माण की स्थापना।

सौंदर्यपूर्ण एवं कार्यात्मक डिजाइनः- भवन को आधुनिक रूप, बेहतर पहुँच और

आगन्तुकों व स्टाफ दोनों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने हेतु पुनः डिजाइन किया गया है।

विवेचना कक्षः- विवेचनाओ के त्वरित निस्तारण हेतु विवेचको को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु नये विवेचना कक्ष का निर्माण किया गया है।

सीसीटीएनएसः – यक्ष एप व ICJS/प्रहरी एप आदि कार्य को सुचारु रुप से संचालित करने हेतु नवीन सीसीटीएनएस कक्ष का निर्माण किया गया है।

बेहतर कार्य वातावरणः कार्यालयों का नवीनीकरण जीडी कार्यालय का

आधुनिकीकरण व थाना परिसर में स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार, मनोरंजन कक्ष एव पिंक शौचालय का निर्माण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, पीने के पानी के लिये आरओ वाटर कूलर, उन्नत सुविधाएँ और सुव्यवस्थित कार्यस्थल पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और मनोबल को बढ़ाते हैं। नवीनीकृत लोनी थाना प्रौद्योगिकी, अधोसंरचना और मानव-केंद्रित सेवा प्रदाय का एक समग्र आधुनिक मॉडल प्रस्तुत करता है। उन्नत डिजिटल सिस्टम, सुव्यवस्थित शिकायत निवारण प्रक्रिया और स्पष्ट सार्वजनिक सूचना प्रदर्शन से पारदर्शिता एवं जवाबदेही और मजबूत होगी। नया ले-आउट नागरिकों की सुगम आवा-जाही सुनिश्चित करता है तथा विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग समर्पित काउंटर भी बनाए गए हैं। इससे दैनिक पुलिसिंग, आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय में उल्लेखनीय सुधार होने की अपेक्षा है।लोनी थाने का उद्घाटन गाजियाबाद पुलिस की जन-मित्र पुलिसिंग, प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं और प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित एवं भरोसेमंद,वातावरण प्रदान करने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया