श्रीमती श्वेता यादव, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद/नोडल अधिकारी कन्विक्शन सेल द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने हेतु गोष्ठी आयोजित की गयी।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर


ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पेशेवर एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध मा० न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों में प्रभावी पैरवी करके अधिकाधिक सजा कराये जाने के उद्देश्य से श्रीमान जे० रविंद्र गौड़ पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशानुसार समस्त थानों से कुल 1210 अभियोगों का चिन्हीकरण कराया गया है। उक्त चिन्हित अभियोगों की प्रभावी पैरवी के सम्बन्ध में कमिश्नरेट गाजियाबाद के समस्त थानों के पैरोकारो के साथ आज दिनांक 16.03.2026 को श्रीमती श्वेता यादव, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद/नोडल अधिकारी कन्विक्शन सेल द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में सभी पैरोकारो को प्रभावी पैरवी किये जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ताकि चिन्हित किये गये अभियोगो में अपराधियों को शीघ्र एवं कठोर सजा कराया जाना सुनिश्चित किया जा सके।












