ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : कुल 25 किलो गांजा, कार व नगदी के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।।

ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : कुल 25 किलो गांजा, कार व नगदी के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

थाना रानीगंज पुलिस व एएनटीएफ (मेरठ व प्रयागराज) की संयुक्त कार्यवाही में कुल 25 किलो गांजा, घटना में प्रयुक्त कार व 2530/- नगदी के साथ 02 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार उड़ीसा से गांजा खरीदकर NCR क्षेत्र में सप्लाई करने वाले तस्करों का खुलासा : वाहन के माध्यम से अंतरराज्यीय तस्करी कर करते थे खरीद-फरोख्त।। अंतरराज्यीय तस्कर अभियुक्तों थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बीठलपुर पट्टी के पास से गिरफ्तारll जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण/ नेतृत्व में थाना रानीगंज से प्रभारी निरीक्षक रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 गिरजा प्रसाद सिंह, का0 नरायन जी, का0 आशीष कुमार व एएनटीएफ थाना मेरठ से का0 रोहित, का0 कपिल रावत एवं एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट, प्रयागराज से उ0नि0 मनीष कुमार सिंह, का0 नीरज पाण्डेय द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बीठलपुर पट्टी के पास से 02 अभियुक्तों, 01. रोहित कुमार गौतम उम्र करीब 39 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम अंतपुर थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ हाल निवासी जेजे कॉलोनी बवाना थाना बवाना ईस्ट दिल्ली, 02. मेहराज पुत्र इरशाद निवासी गोहटिया खुर्द कला थाना जैथरा जनपद एटा हाल निवासी भंगी वाली गली दल्लूपुरा थाना अशोक नगर, दिल्ली के कब्जे से कुल 25 किलो ग्राम गाँजा नाजायज व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मारूति अर्टिगा कार व गांजा बिक्री का 2530 रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया