कबाड़ में मिलीं तहसील की ‘गायब’ सरकारी फाइलें, पवन प्रेस दुकान से बरामदगी के बाद मचा हड़कंप

कबाड़ में मिलीं तहसील की ‘गायब’ सरकारी फाइलें, पवन प्रेस दुकान से बरामदगी के बाद मचा हड़कंप

संवाददाता: विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ के सदर तहसील से गायब बताई जा रही कई सरकारी फाइलें कबाड़ में मिलने से प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर कोतवाली के बगल बाबागंज स्थित पवन प्रेस नामक दुकान से संवेदनशील दस्तावेज बरामद होने के बाद वकीलों और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सदर तहसील में कई मामलों की फाइलें लंबे समय से नहीं मिल रही थीं। अधिवक्ता बार-बार संबंधित विभागों में फाइलें ढूंढते रहे, लेकिन सिस्टम में उन्हें “गायब” बताया जाता रहा। अब वही फाइलें कबाड़ में मिलने से पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार बरामद दस्तावेजों में कई अहम मामलों से जुड़ी फाइलें होने की आशंका जताई जा रही है। यदि यह पुष्टि होती है तो इससे न्याय प्रक्रिया पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। सरकारी रिकॉर्ड इस हालत में कबाड़ में मिलने से यह सवाल उठ रहा है कि यह महज लापरवाही है या फिर किसी सुनियोजित तरीके से फाइलों को गायब किया गया था। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। वकीलों का कहना है कि फाइलों को गायब बताकर कई मामलों को दबाने की कोशिश की गई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है। अधिवक्ताओं ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए पारदर्शी जांच की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर सरकारी फाइलें कबाड़ तक कैसे पहुंच गईं और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया