पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा “अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त इन्द्रकेश उर्फ भोलू उर्फ सूर्यकांत को गिरफ्तार किया गया।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गहरौली के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशांत राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोहंडौर श्री धनन्जय राय के नेतृत्व में उ0नि0 आशु मय हमराह का0 मनीष कुमार यादव व का0 अनिल कुमार यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना अन्तर्गत धारा 87/137(2)/65 (1) BNS व 4(2) पॉक्सो एक्ट थाना कोहंडौर, जनपद प्रतापगढ से संबंधित 01 अभियुक्त इन्द्रकेश उर्फ भोलू उर्फ सूर्यकांत पुत्र बलिराम वर्मा निवासी गहरौली थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 21 वर्ष को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गहरौली के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया ।।












