पट्टी में निःशुल्क विधिक परामर्श केंद्र का 23 मार्च को उद्घाटन समारोह। ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । नगर के बाईपास मार्ग स्थित निःशुल्क विधिक परामर्श केंद्र का उद्घाटन 23 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से आमजन को निःशुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को न्यायिक प्रक्रिया में सहायता मिल सकेगी।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह “मोती सिंह” उपस्थित रहेंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश खरे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्थापक सुमन कुमार सिंह (सेवानिवृत्त जिला जज) तथा शिवम सिंह (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय) ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सुलभ एवं निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है।












