समाजसेवी डीहबलई- आदर्श पांडेय का चैत्र नवरात्रि के मौके पर विशेष कार्य.माँ पटना देवी धाम, में निजी खर्च से बनवाए सेल्फी पॉइंट

समाजसेवी डीहबलई- आदर्श पांडेय का चैत्र नवरात्रि के मौके पर विशेष कार्य.माँ पटना देवी धाम, में निजी खर्च से बनवाए सेल्फी पॉइंट

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

समाजसेवी के इस सनातनी कार्य की क्षेत्र में हो रही प्रशंसा

कुंडा:- प्रतापगढ़।बाबागंज विकास खंड के ग्राम डीह बलई ग्राम पंचायत निवासी और प्रतिष्ठित व्यवसायी आदर्श पांडेय ने चैत्र नवरात्रि के पवित्र अवसर पर क्षेत्र में एक अनोखा और सराहनीय कार्य किया है। माँ पटना देवी धाम, चौरास स्थित कचनार वीर बाबा और माँ शीतला माता मंदिर, तथा बाघराय क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ माँ चामुंडा देवी धाम में इन्होंने अपने निजी खर्चे से सेल्फी पॉइंट तैयार कराए हैं। हजारों रुपए की लागत से बनाए गए इन सेल्फी पॉइंट्स ने भक्तों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है।इसके अतिरिक्त समाजसेवी के इस सनातनी कार्य की क्षेत्र में काफी चर्चा व काफी प्रशंसा बटोर रहा है।आधुनिक डिजिटल युग में जहां हर किसी को अपनी यादें कैमरे में कैद करने का शौक है, वहीं इन सेल्फी पॉइंट्स ने भक्तों को एक नई सौगात दी है। चैत्र नवरात्रि के पवित्र दिवसों में इन स्थानों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है और सेल्फी पॉइंट्स के सामने खड़े होकर सेल्फी लेने वालों की लंबी लाइनें देखी गईं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्तों ने भी इन सेल्फी पॉइंट्स की सराहना की।आदर्श पांडेय एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं, जो प्रयागराज, हरिद्वार और नासिक जैसे प्रमुख शहरों में सरकारी प्रचार-प्रसार के टेंडर का कार्य करते हैं। इन्होंने कई विभागों के प्रचार-प्रसार के सरकारी कार्यों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इसके अलावा, वे एक समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं। ग्राम पंचायत और आसपास के गाँवों के कई जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद देकर इन्होंने अपनी उदारता का परिचय दिया है।नवरात्रि के इस पावन अवसर पर उनके द्वारा किए गए कार्यों की क्षेत्र के सम्मानित शिक्षकों, अधिवक्ताओं और माँ के भक्तों ने जमकर प्रशंसा की। माँ पटना देवी धाम और अन्य धार्मिक स्थलों पर बनाए गए इन सेल्फी पॉइंट्स को लेकर भक्तों ने कहा कि यह न केवल एक यादगार पहल है, बल्कि आधुनिकता और परंपरा का संगम भी है।आदर्श पांडेय अपनी ग्राम पंचायत डीह बलई से ग्राम प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी भी हैं। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए लोग उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने न केवल क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाई है, बल्कि धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण में भी योगदान दिया है।यह पहल न केवल क्षेत्रीय धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि मंदिरों की ओर आने वाले भक्तों के अनुभव को भी और खास बनाएगी। नवरात्रि के इस पावन समय में आदर्श पांडेय की यह पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके इस कार्य ने यह साबित कर दिया है कि वे विकास और समाजसेवा के प्रति कितने समर्पित हैं।ग्राम पंचायत और आसपास के लोग उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें बलरामपुर: डेरवा चौराहे पर अवैध लकड़ी से फर्नीचर का काम, रोज हो रही खरीद-बिक्री

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया