जांबाज उपनिरीक्षक सचिन पटेल का जज़्बा धधकती आग में कूदकर बचाई कई बीघे गेहूं की फसल 

जांबाज उपनिरीक्षक सचिन पटेल का जज़्बा धधकती आग में कूदकर बचाई कई बीघे गेहूं की फसल 

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़ (आसपुर देवसरा) । विकासखंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के मोलनापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दाना भूजते समय अचानक उठी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग ने रिहायशी छप्परों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही पलों में अमृतलाल, अच्छेलाल और सुशील की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

लेकिन इस भयावह आग मे उपनिरीक्षक सचिन पटेल। सूचना मिलते ही बिना एक पल गंवाए उपनिरीक्षक सचिन पटेल मौके पर पहुंचे। आग इतनी भयानक थी कि पास जाना भी मुश्किल था, लेकिन उन्होंने खतरे की परवाह किए बिना खुद मोर्चा संभाला। ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, उन्होंने बाल्टियों, पानी और उपलब्ध संसाधनों के सहारे आग से जंग शुरू की। उनकी हिम्मत और सूझबूझ के आगे आग भी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। सचिन पटेल का जज़्बा बना मिसाल जहां एक ओर लोग आग से दूरी बना रहे थे, वहीं उपनिरीक्षक सचिन पटेल खुद आग के बीच उतरकर लोगों की मदद करते नजर आए। उनका यह साहसिक कदम न सिर्फ एक बड़ी अनहोनी को टाल गया, बल्कि पूरे गांव में उनके प्रति सम्मान और विश्वास को और मजबूत कर गया। ग्रामीणों ने की जमकर सराहना ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती, तो आग और भी भयानक रूप ले सकती थी। उपनिरीक्षक सचिन पटेल की तत्परता से बड़ा नुकसान टल गया।ग्रामीणों का कहना है कि यदि उपनिरीक्षक सचिन पटेल मौके पर नहीं पहुचते तो छप्पर के साथ साथ कई बीघे गेहूं की खेती भी जलकर राख हो जाती। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जब पुलिस अपने कर्तव्य को जुनून बना ले, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।

ये भी पढ़ें सरकार ने अप्रैल माह में तीन माह का एक साथ उपभोक्ताओं को राशन देने का लिया निर्णय

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया