प्रयागराज हादसा, पूर्व सपा विधायक अंसार अहमद समेत 3 हिरासत में, 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रयागराज हादसा, पूर्व सपा विधायक अंसार अहमद समेत 3 हिरासत में, 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

संवाददाता बिपिन मिश्रा 

प्रयागराज। फाफामऊ के चंदापुर गांव स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा विधायक अंसार अहमद को उनके बेटे और भतीजे के साथ हिरासत में ले लिया है। मुख्य गिरफ्तारियां और पुलिस कार्रवाई हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है,पूर्व सपा विधायक अंसार अहमद, उनका बेटा मंजूर अहमद और भतीजा अलाउद्दीन।सभी अभियुक्तों को गुप्त स्थान पर रखकर पुलिस सघन पूछताछ कर रही है।इस मामले में कुल 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। चंदापुर गांव में हुए इस हादसे के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मलबे के नीचे दबे लोगों और अमोनिया गैस के रिसाव के खतरों के बीच टीमें लगातार काम कर रही हैं। फाफामऊ के चंदापुर गांव में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने और गैस रिसाव के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और जिले के वरिष्ठ अधिकारी खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का मुख्य फोकस अभी मलबे को पूरी तरह साफ करने और घायलों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने पर है।

ये भी पढ़ें आज प्राधिकरण में राज्य सरकार द्वारा लागू नीति (इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति, 2005/2014 एवं अद्यतन प्राविधानों) के अनुरूप विकास कर्ताओं द्वारा प्रस्तुत संशोधित डीपीआर (Detailed Project Report) का प्रस्तुतीकरण किया गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया