रानीगंज तहसील में वकीलों का भारी हंगामा! SDM के खिलाफ जमकर नारेबाजी।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । संपूर्ण तहसील समाधान दिवस’ के अवसर पर रानीगंज तहसील परिसर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब अधिवक्ताओं ने SDM बिमल कुमार का जोरदार विरोध करना शुरू कर दिया। वकीलों ने अपनी मांगों और SDM की कार्यशैली को लेकर जमकर आक्रोश जताया।समाधान दिवस के बीच वकीलों के इस विरोध ने प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खलबली मचा दी है।












