पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा कुल 01 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा कुल 01 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । अभियुक्त को थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत नोवेल स्कूल से आगे बहद ग्राम गनईडीह के पास से गिरफ्तार किया गया।।जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है।।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी दिलीपपुर श्री बलराम सिंह के नेतृत्व में थाना दिलीपपुर के उ0नि0 रमिल कुमार मय हमराह हे0का0 सुभाष विश्वकर्मा, कां0 धीरज सिंह द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत नोवेल स्कूल से आगे बहद ग्राम गनईडीह के पास से 01 अभियुक्त महेश कुमार उर्फ दिलावर पुत्र स्व० जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम खभोर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष को कुल 01 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़।संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें