थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद ।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र
दिनांक 04.03.2026 को थाना अंकुर विहार पर आवेदिका द्वारा सूचना दी गई कि
अभियुक्तगण 1. अक्कू पंडित
2. दक्ष चौधरी व अन्य अज्ञात के द्वारा वादिया के साथ छेड़छाड़ करना, कपडे फाड़ देना, अभद्र व्यवहार, मारपीट, गाली गलौज करना तथा जान से मारने की धमकी देना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अंकुर विहार पर सुसंगत धारा 74/76/352/ 351(2),351(3)/115(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के सम्बन्ध में अज्ञात विपक्षी के हाथ में एक पिस्टल लहराने के सम्बन्ध में एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें अज्ञात व्यक्ति की पहचान हैरी उर्फ हरेन्द्र बंसल के रुप में हुई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व पिस्टल की बरामदगी हेतु टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात आज दिनांक 24.03.2026 को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त हैरी उर्फ हरेन्द्र बंसल पुत्र धर्मेन्द्र बंसल उर्फ महेन्द्र बंसल निवासी चौधरी प्यारे लाल मार्ग करावल नगर थाना करावल नगर दिल्ली, वर्तमान पता बी ब्लाक कलावा वाटिका के पास डीएलएफ थाना अंकुर विहार गाजियाबाद उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से वायरल वीडियो से सम्बन्धित एक अवैध पिस्टल 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 ए.एक्ट की वृद्धि की गयी। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पछताछ का विवरण-
पूछताछ करने पर अभियुक्त हैरी उर्फ हरेन्द्र बंसल ने बताया कि यह पिस्टल मैंने लोगों में अपना दबदबा बनाने के लिए अपने पास रखी हुयी थी, यह वही पिस्टल है। जो होली वाले दिन मैंने बी ब्लाक डीएलएफ में मारपीट के दौरान लोगों को दिखा कर धमकी दी थी। मैंने सिर्फ फायर करने का एक्सन किया था, मैंने कोई फायर नहीं किया था, जिसकी विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है मैंने उस दिन लोगों में अपना दबदबा बनाने के लिये पिस्टल दिखाई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
हैरी उर्फ हरेन्द्र बंसल पुत्र धर्मेन्द्र बंसल उर्फ महेन्द्र बंसल निवासी चौधरी प्यारे लाल मार्ग करावल नगर थाना करावल नगर दिल्ली, वर्तमान पता बी ब्लाक कलावा वाटिका के पास डीएलएफ थाना अंकुर विहार गाजियाबाद,उम्र करीब 33 वर्ष।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना अंकुर विहार पर 01 अभियोग पंजीकृत है तथा दिल्ली राज्य में ए.एक्ट व लूट का 01-01 अभियोग दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
थाना अंकुर विहार पुलिस टीम।












