पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा थाना रानीगंज में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
आज दिनांक 25.03.2026 को जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत थाना स्थानीय पुलिस बल के साथ व्यापक पैदल गश्त किया गया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग कर आवश्यक सतर्कता बरतने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय एवं सुचारु रूप से संचालित रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे अपराधों की रोकथाम में प्रभावी सहयोग प्राप्त हो सके।। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता, अनुशासन एवं जनसंपर्क बनाए रखते हुए प्रभावी पुलिसिंग करने के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः कायम रहे।।जनपद प्रतापगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।।












