लाला का पुरवा में बच्चों की लापरवाही से लग रही आग, ग्रामीण परेशान

लाला का पुरवा में बच्चों की लापरवाही से लग रही आग, ग्रामीण परेशान

संवाददाता शिक्षा तिवारी

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाला का पुरवा गांव में इन दिनों बच्चों की लापरवाही से आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास के बच्चे यहां क्रिकेट खेलने और बकरी चराने के लिए आते हैं, लेकिन खेल-खेल में सूखी घास और झाड़ियों में आग लगा देते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस आगजनी से न सिर्फ उनकी जमीन और फसल को नुकसान हो रहा है, बल्कि कई छोटे-छोटे जीव-जंतु भी जलकर मर जाते हैं। जब गांव के लोग बच्चों को ऐसा करने से मना करते हैं, तो वे उल्टा जवाब देते हैं कि “यह जमीन तुम्हारी नहीं है, हमें ज्ञान मत दो।”
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या हर साल गर्मियों में बढ़ जाती है और बच्चे लगातार ऐसी हरकतें दोहराते हैं, जिससे बड़ा नुकसान होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाए और बच्चों व उनके अभिभावकों को समझाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें