लेट गुरुजी, बाउंड्री पर बचपन… और सिस्टम में ‘सेटिंग’! खंड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से खेल।।

लेट गुरुजी, बाउंड्री पर बचपन… और सिस्टम में ‘सेटिंग’! खंड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से खेल।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

बीएसए के आदेश पर बट्टा—ग्रामीण स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था ‘राम भरोसे।। लेट गुरुजी, बाउंड्री पर बचपन ‘तेल’ का बहाना या सिस्टम में सेटिंग।। जिले के शिवगढ़ ब्लॉक के बांसी प्राथमिक विद्यालय की तस्वीर चौंकाने वाली है।। 9 बजे का विद्यालय 9 बजकर 41 मिनट पर खुल रहा है… और मासूम बच्चे बाउंड्री पर बैठकर गुरुजी का कर रहे इंतजार।। जब इस पर प्रधानाध्यापिका से सवाल किया गया तो उन्होंने देरी की वजह तेल की समस्या बताई।। खंड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से यह खेल लगातार जारी है और जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है औपचारिकता।। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानाध्यापिका के पति विभागों में ठेकेदारी करते हैं जिससे ‘सेटिंग’ और मिलीभगत के सवाल और हो गए हैं गहरे।। जब बीएसए प्रतापगढ़ से बात की गई तो उन्होंने कहा—“मामला संज्ञान में नहीं था, अब जांच कर की जाएगी कार्यवाई। । सवाल यह उठता है कि क्या सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था… या बाउंड्री पर बैठा बचपन यूं ही करता रहेगा इंतजार।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal