पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना अंतू पुलिस द्वारा कुल 01 किलो 176 ग्राम गांजा व गांजा बिक्री के 379 रू0 के साथ 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
अभियुक्ता को थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत प्रतापगढ बाईपास के पास पूरे माधव सिंह से गिरफ्तार किया गया।।
जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है।। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी अंतू श्री अभिषेक कुमार सिरोही के नेतृत्व में थाना अंतू के उ0नि0 सचिन यादव मय हमराह उ0नि0 दिनेश राय, का0 जितेन्द्र कुमार, का0 लाखन सिंह, म0 आरक्षी दीपिका त्रिपाठी, म0आरक्षी प्रीति सिसौदिया द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत प्रतापगढ बाईपास के पास पूरे माधव सिंह से 01 अभियुक्ता आरती पत्नी चन्द्रभान सिंह निवासिनी ग्राम करेंदी थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को कुल 01 किलो 176 ग्राम गांजा व गांजा बिक्री के 379 रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया। ।












