सोरांव मे जनता के द्वारा की गई शिकायतो का हो रहा फर्जी निस्तारण

सोरांव तहसील मे जनता के द्वारा की गई शिकायतो का हो रहा फर्जी निस्तारण

सरकार की छवि खराब करने का कार्य कर रहा स्थानीय क्षेत्र मे तैनात लेखपाल

लालगोपालगंज कस्बे मे कई सालों से तैनात रहकर भूमाफियाओं से सांठगांठ कर सरकारी जमीनों पर कब्जा कराने वाले लेखपाल से लालगोपालगंज की जनता त्रस्त हो चुकी है हद तो तब हो जाती है जब लोग जनसमस्याओं को लेकर कस्बे से पैंतीस किमी दूर जाकर तहसील सोरांव मे लगने वाले समाधान दिवस मे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र देते है और यहां दिये गए शिकायती प्रार्थना पत्रों पर क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा फर्जी तरीके से निस्तारण कर सरकारी विभाग के पोर्टल पर आख्या अपलोड कर दी जा रही है।

ऐसी ही एक शिकायत निन्दूरा गांव मे विवादित होलिका दहन स्थल को लेकर दी गई थी उस होलिका स्थल को स्वयं उपजिलाधिकारी सोरांव ज्ञानेन्द्र नाथ व एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह ने भी मौके पर आकर मौका मुआयना किया और देखा था तथा उपस्थित लोगों से होली बाद इस समस्या का निराकरण करने की बात कहा था इसी प्रकरण को लेकर तहसील दिवस मे उन्हें प्रार्थना पत्र भी दिया गया जिसपर उन्होंने नायब तहसीलदार धीरज पटेल को आदेशित किया कि होलिका भूमि चिन्हित कर अवगत कराये तथा होलिका भूमि को सुरक्षित करने हेतु तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें किंतु कस्बे मे भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके लालगोपालगंज मे तैनात क्षेत्रीय लेखपाल बाबू लाल यादव व राजस्व निरीक्षक लालबहादुर सिंह ने नायब तहसीलदार को आदेशित प्रार्थना पत्र पर स्वयं ही शिकायत कर्ताओं से बिना कोई संवाद किये बिना मौका मुआयना किये उक्त अति संवेदनशील प्रकरण पर अपने घर में बैठकर फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत को निस्तारित कर दिया जिससे उ०प्र० की लोकप्रिय सरकार की छवि जनता के बीच खराब हो लोगों की समस्याएं बनी रहे और लोग सरकार पर दोषारोपण करें।

लालगोपालगंज कस्बे मे कई लोगों का आरोप है कि कस्बे में तैनात सपा विचारधारा का बाबूलाल यादव लेखपाल सरकार को बदनाम करने के लिये आये दिन अपने भ्रष्टाचारी कारनामों से चर्चा में रहता है शिकायत के बाद भी उच्चा अधिकारी उसके विरुध्द कोई कार्रवाई नही करते।जिससे उसका हौसला बुलंद है। लालगोपालगंज कस्बे में फर्जी रिपोर्टों के माध्यम से सैकड़ों बीघा सरकारी जमीनो पर भूमाफियाओं का अवैध कब्जा करवा कर मोटी रकम कमा रहा है लेखपाल कहीं भी शिकायत करिये बिना शिकायत कर्ता की जानकारी के फर्जी आख्या रिपोर्ट लगाकर शिकायत को कर देता है निस्तारित। यह मामला तो एक बानगी है ऐसे सैकड़ों मामले है लोगों ने जिलाधिकारी महोदय से मांग किया है कि लेखपाल के काले कारनामों की जांच कराई जाय जिससे जनहित में अच्छे कार्य कर रही उ०प्र० की लोकप्रिय योगी सरकार की छवि जनता के बीच खराब ना हो और आम जनमानस को न्याय मिले।पीड़ितो ने जिलाधिकारी महोदय प्रयागराज को उक्त लेखपाल की भूमाफियाओं से मिलीभगत कर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कराने और ग्रामीणों की शिकायत पर फर्जी आख्या रिपोर्ट लगाकर निस्तारण करने के संबंध मे शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुये भ्रष्ट लेखपाल को बर्खास्त कर उसके द्वारा अर्जित चल अचल संपत्ति की जांच कराये जाने की मांग किया है।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना अंतू पुलिस द्वारा कुल 01 किलो 176 ग्राम गांजा व गांजा बिक्री के 379 रू0 के साथ 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें