अयोध्या में महायज्ञ स्थल पर भीषण आग, मचा हड़कंप

अयोध्या में महायज्ञ स्थल पर भीषण आग, मचा हड़कंप

स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत

अयोध्या राजघाट क्षेत्र में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन देखते ही देखते लपटों ने यज्ञ स्थल को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि यह महायज्ञ स्वामी जीयर जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा था, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे थे। घटना के समय वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास तेज़ी से शुरू किया गया। फायर विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal