थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 03 बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया।

थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 03 बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर Noida

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले दिनांक 31.03.2026 को थाना सिहानी गेट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सिहानी गेट के मु0अ0 बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया व 03 बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

डीपीएसजी स्कूल लोहियानगर के सामने परीक्षा समाप्ति के उपरांत निक,कुमार पुत्र श्री सुनील कुमार उर्फ बंटी निवासी 56, कोट गांव (नियर शगुन पब्लिक स्कूल), थाना कोतवाली गाजियाबाद उम्र करीब 18 वर्ष एवं उसका साथी रोहित पुत्र विनोद कुमार निवासी भारत धर्म कांटा, पंचकूला थर्ड सी, लाल कुआं थाना वेव सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 17 वर्ष के साथ गीता संजय मेमोरियल स्कूल के छात्र आदित्य प्रजापति द्वारा अपने फुफेरे भाई दीक्षांत प्रजापति व अन्य साथियों के साथ मिलकर हैलमेट व ईंट से मारपीट की घटना की गई। उक्त के संबंध में पूर्व में भी आपसी विवाद होना प्रकाश में आया है। घटना में निक कुमार एवं रोहित के सिर में चोटें आई हैं, जिसमें रोहित की स्थिति सामान्य है जबकि निक कुमार को अचेत अवस्था में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उक्त घायल निक का इलाज चल रहा है। कृत कार्यवाहीघायल छात्र निक के पिता आवेदक सुनील कुमार की तहरीर के आधार पर उक्त घटना के संबंध में,मु0अ0सं0 125/26 धारा 109 (1)/125/3(5) बीएनएस बनाम

1. आदित्य प्रजापति,

2. दिक्षांत प्रजापति व

3. अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

दौराने विवेचना वादी मजरूब के बयान, घटना स्थल निरीक्षण, मेडिकल परीक्षण एवं सीसीटीवी फुटेज एवं परिस्थितिजनक साक्ष्य के अवलोकन से फिलहाल अभियुक्तों एवं बाल अपचारी-अभियुक्त क्रिश कीरवाल उर्फ चिराग पुत्र विनोद कुमार निवासी नेहरू नगर-2, ई-ब्लॉक, गाजियाबाद(उम्र 18 वर्ष)अभियुक्त तरुण सिंह पुत्र आजाद सिंह निवासी नेहरू नगर-2 ,ई-ब्लॉक, गाजियाबाद (उम्र 18 वर्ष)के नाम प्रकाश में आए, घटना में शामिल शेष अन्य लड़को के बारे के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 युवकों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।विवेचना के आधार पर अभियोग में धारा 3(5) बीएनएस का विलोपन करते हुए धारा 190/191 (2)बीएनएस की वृद्धि की गई है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।बरामदगी का विवरण- घटना में प्रयुक्त दो हेलमेट व ईटों के टुकडे,गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता

1. अभियुक्त क्रिश कीरवाल उर्फ चिराग पुत्र विनोद कुमार नि० म०न0 104 नेहरुनगर-2 ई ब्लॉक गाजियाबाद, उम्र 18 वर्ष ।

2. अभियुक्त तरुण सिंह पुत्र आजाद सिंह नि0 म0न0 104 नेहरुनगर-2 ई ब्लॉक गाजियाबाद, उम्र 18 वर्ष।

3. 03 बाल अपचारी।आपराधिक इतिहास-अभियुक्तों व बाल अपचारी के विरुद्ध पूर्व में कोई अभियोग पंजीकृत नही है।

गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम-थाना सिहानीगेट पुलिस टीम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें