श्री महाकालेश्वर मंदिर मार्ग पर 12 मकानों पर चले बुलडोजर प्रस्तावित रोड में बांधा बन रहे थे।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
महाकाल मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही एक और मार्ग चौड़ा होने जा रहा है। जिससे श्रद्धालु आसानी से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। उज्जैन एडिशनल एसपी श्री राहुल देशमुख जी ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग में आने वाले 14 मकानों को चिन्हित किया गया था। जिन्हें मंगलवार को प्रशासन की टीम ने नगर निगम द्वारा जेसीबी एवं पोकलेन के माध्यम से बेगम बाग की ओर से स्मार्ट पार्किंग तक बने 12 मकानों को ध्वस्त कर दिया है। 24 मीटर चौड़े प्रस्तावित रोड का एक हिस्सा पहले से महाकाल थाने से लेकर पालकी द्वारा तक बनाया जा चुका है। इसके बाद स्मार्ट पार्किंग तक का रोड संकरा था जिसकी वजह से दिन भर में सैकड़ो बार जाम की स्थिति बनी रहती थी। परंतु अब उक्त मार्ग का निर्माण किया जाएगा।












