अंतर्राष्ट्रीय मूर्ख दिवस के अवसर पर आज 1अप्रैल2026 बुधवार को 53वें, टेपा सम्मेलन( धुरंधर) के रूप में आयोजित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय मूर्ख दिवस के अवसर पर आज 1अप्रैल2026 बुधवार को 53वें, टेपा सम्मेलन( धुरंधर) के रूप में आयोजित किया जाएगा। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन

1 अप्रैल आज होने वाले अखिल भारतीय पेपर सम्मेलन के सचिव श्री मनीष शर्मा जी ने बताया कि इस वर्ष का सम्मेलन प्रख्यात समाजसेवी श्री लाला अमरनाथ और टेपा के संस्थापक-अध्यक्ष (डॉक्टर) श्री शिव शर्मा की स्मृति को समर्पित है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी होंगे, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा करेंगे अतिथियों को पारंपरिक टेपा वेशभूषा पहनायी जाएगी। इस सम्मेलन के सूत्रधार श्री दिनेश दिग्गज और अशोक भाटी होंगे। यह पेपर सम्मेलन धुरंधर टेपा सम्मेलन के रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिसमे फिल्म धुरंधर 2 में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध हास्य अभिनेता श्री राकेश बेदी मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही देश के प्रख्यात हास्य, कवि, व्यंग अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को गुदगुदायेंगे। कार्यक्रम ठीक रात 8:00 बजे से प्रारंभ होगा जो पूर्णतः दर्शकों के लिए निशुल्क रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें