दुकान लगाने के विवाद में युवक की पिटाई, मां-बेटे व पत्नी घायल
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।।
कोहंडौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक व उसकी माँ और पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से किया घायल।। घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए भेजा गया, जहां गंभीर हालत में मां राजकुमारी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।।












