श्री राम भक्त हनुमान जयंती पर नगर क्षेत्र के मंदिरों में हुआ सुंदरकांड का पाठ एवं निकली शोभायात्रा।
ब्यूरो चीफ पं० कृष्ण बिहारी त्रिवेदी। गाजीपुर। श्री राम भक्त हनुमान जयंती के पावन पर्व पर नगर के प्रमुख मंदिरों में से सुंदर कांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया साथ ही श्री रानी सती श्याम मंडल की ओर से नगर क्षेत्र में श्री राम भक्त हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई जो नगर क्षेत्र के झुन्नू लाल चौराहा, लाल दरवाजा, गांधि पथ, प्रकाश टॉकीज, स्टीमर घाट, चीतनाथ होते हुए किला रोहना स्थित अति प्राचीन श्री महावीर मंदिर पर आरती पूजन के बाद समाप्त हुआ शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बैंड बाजे की धुन पर आज हनुमान जयंती है के भजन गाते हुए थिरकते चल रहे थे।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल संजय केजरीवाल जैकी केडिया बड़ी संख्या में श्याम भक्ति उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें समाजसेवी राज शुक्ला की अगुवाई में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर निकाली गई शोभा यात्रा ,हुआ भव्य भंडारा












