समाजसेवी राज शुक्ला की अगुवाई में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर निकाली गई शोभा यात्रा ,हुआ भव्य भंडारा

समाजसेवी राज शुक्ला की अगुवाई में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर निकाली गई शोभा यात्रा ,हुआ भव्य भंडारा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा (प्रतापगढ़)। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। शोभा यात्रा खेमीपुर नहर से प्रारंभ होकर क्षेत्र के मौहरी बाग हनुमान जी के मंदिर पर सम्पन्न हुई । कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद हजारों राम भक्त जय श्री राम के नारों के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए।डीजे की धुनों पर राम भक्त उत्साहपूर्वक नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। जय श्री राम के नारों से गूंजती यह यात्रा पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल का सृजन करती रही। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी। उप निरक्षक चरन सिंह,अंकित सिंह, कांस्टेबल रमेश निगम मौके पर रहे मौजूद । जिससे यह आयोजन शातिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। शोभा यात्रा में हजारों राम भक्त शामिल हुए, जो पूरे जोश और आस्था के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया,हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ।प्रशासन और आयोजकों के सहयोग से यह आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण और सफल रहा। आयोजकों ने इसे हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बताया। इस में सभी आयोजकों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया , घौलर शुक्ला पीजीआई ,अजय शुक्ला,पवन पांडेय,सुमित सिंह,राजेश केसरवानी,आशीष ओझा ,सचिन दुबे,बिपिन तिवारी, अशोक जायसवाल प्रधान खेमीपुर,बबलू यादव प्रधान पिंगरी,राजू यादव,आदित्य ओझा,सत्यम दुबे,शुभम पांडे,अरविंद पटेल,मुन्ना शुक्ला ,जितेंद्र मौर्य, राज शुक्ला पत्रकार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया