फतेहपुर में सपा का शक्ति प्रदर्शन: प्रदेश सचिव बनते ही जगनायक यादव का भव्य स्वागत, 2027 में सभी सीटें जीतने का ऐलान
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य ।
समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव का शनिवार को शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जोरदार अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज कराने का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी को अधिक से अधिक सीटें जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। स्वागत से अभिभूत जगनायक सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि चुनाव से लगभग दस माह पूर्व ही उन्हें यह पद सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि अब तक जिले में दो सीटें जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सभी सीटों पर जीत हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव के आगमन पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया। इसके बाद स्वागत समारोह बैठक में परिवर्तित हो गया। बैठक को संबोधित करते हुए जगनायक सिंह यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपने गृह जनपद में पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, वलीउल्ला, वीरेन्द्र यादव और चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि जगनायक सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी, जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा। बैठक का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। कार्यक्रम में विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, ऊषा मौर्या, वसीम अंसारी एडवोकेट, बीना पटेल, मोईन खान, महेन्द्र बहादुर सिंह बच्चा, कमलेश वर्मा, शफीक उद्दीन, दलजीत निषाद, विपिन यादव, जंग बहादुर मखलू, शकील अकबर, राजू कुर्मी, रामतीर्थ परमहंस, मंजुल यादव, रीता प्रजापति, अरुणेश पाण्डेय, नफीसा बानो, संगीता राज पासी, कमलेश निषाद, सुहैल अहमद हेमू, रामबाबू यादव, नरेश कोरी, आजम खान, सुशील पटेल दोषी, डॉ. अमित पाल, अमित मौर्या, शहंशाह, मो. अय्यूब, अंकित यादव, राजेश यादव, बच्छराज मौर्य, सुनील वर्मा, डीजी कुशवाहा, अनिल यादव, अकील अहमद, शिव सिंह यादव, आसिफ मसूद एडवोकेट, सुरिज पाल, करूण यादव, वासुदेव पासी सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।












