प्रतापगढ़ में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, विकास भवन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण।।

प्रतापगढ़ में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, विकास भवन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

04 अप्रैल 2026 प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के विकास भवन सभागार में स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कंपोजिट विद्यालय शिवपुर वाराणसी से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाराणसी में आयोजित स्कूल चलो अभियान रैली का सजीव प्रसारण प्रदर्शित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का अवलोकन विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सरोज, प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव विंध्याचल सिंह, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) योगेंद्र सिंह, जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) मोहम्मद आबिद, एसआरजी चंद्रजीत, एसआरजी आशुतोष, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र ओझा समस्त एआरपी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।
इसी क्रम में विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर से एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह एलईडी वैन जनपद के प्रमुख चौराहों एवं विभिन्न स्थलों पर निरंतर भ्रमण कर अभिभावकों एवं बच्चों को विद्यालय में नामांकन हेतु प्रेरित करेगी। एलईडी वैन के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था एवं बाल-केंद्रित गतिविधियों के प्रति जागरूकता प्रसारित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित हो सके। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य एवं अन्य अधिकारियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। यह कार्यक्रम जनपद में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें