गाज़ीपुर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

गाज़ीपुर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

गाज़ीपुर | रिपोर्टर अजय कुमार

अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा सहित जनपद गाज़ीपुर के सभी थाना प्रभारियों व थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण किया।

इस दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया।

भ्रमण के दौरान सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस की इस सक्रियता से जहां एक ओर कानून व्यवस्था मजबूत हुई, वहीं आम नागरिकों में भी सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

ये भी पढ़ें गाज़ीपुर पुलिस IGRS निस्तारण में प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में हासिल किया प्रथम स्थान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें