फ्रॉड की गयी 18000/- रुपये की धनराशि वापस कराई

साइबर सेल थाना जंगीपुर के प्रयास से शिकायतकर्ता के साथ यूपीआई द्वारा फ्रॉड की गयी 18000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी. गाजीपुर।जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवेदिका दीपशिखा पुत्री दुर्गा प्रसाद सिंह निवासी ग्राम गुम्मा थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्रॉड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जंगीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका दीपशिखा के खाते में उनके साथ फ्रॉड की गयी 18000/- रू0 की धनराशि सफलता पूर्वक वापस करायी गयी ।
आवेदिका द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद किया गया ।

नोट– किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड हो जाने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं- 1930 पर संपर्क करें ।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1 .उ0नि0 रामशरण कुशवाहा मय हमराह थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर।

ये भी पढ़ें गाज़ीपुर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें